सरकार दूरदराज के मजरे-टोलों तक बुनियादी सुविधाएं दे रही : कुशवाह

सरकार दूरदराज के मजरे-टोलों तक बुनियादी सुविधाएं दे रही : कुशवाह

ग्वालियर। दूरदराज बसे मजरे-टोलों तक प्रदेश सरकार पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों की सुविधाएं पहुंचा रही है। सरकार का उद्देश्य गांवों में भी शहरों की तरह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह बात उद्यानिकी मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में निकाली विकास यात्रा के दौरान कही।

वार्ड 51 में निकाली विकास यात्रा

विकास यात्रा के दौरान ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 51 में इमली नाका से प्रारंभ हुई, जो हरदौल तिराहा से होते हुए हैदरगंज, आपागंज श्री कृष्ण कॉलोनी, शीतला कॉलोनी, आपागंज तक यात्रा निकाली गई। साथ ही शा.मा.वि. सिकन्दर कम्पू रोड, आंगनबाड़ी शीतला कॉलोनी व सोलंकी धर्मशाला के पास आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, अनीता राजेन्द्र शर्मा ने वार्ड की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की।

विकास कार्योें से वार्ड 66 की बदलेगी तस्वीर : गिर्राज सिंह गुर्जर

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 66 लखनौती कला, बड़ौरी, बरौआ, हरिजन कॉलोनी, छौंडा, बेला, बजरंगपुरा आदि में विकास यात्रा संपन्न हुई। विकास यात्रा में मुख्य अतिथि मंत्री भारत सिंह कुशवाह, अध्यक्षता पार्षद ऊषा गिर्राज सिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि गिर्राज सिंह गुर्जर जिला मंत्री भाजपा ग्वालियर ग्रामीण थे। विकास यात्रा के दौरान मंत्री भारत सिंह सहित अतिथियों ने वार्ड में 6.50 करोड़ राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण और हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए।