09 से 14 सितम्बर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

09 से 14 सितम्बर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

09 से 14 सितम्बर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
1600 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 1000 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी 9 से 14 सितम्बर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान जी लगभग 1600 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 1000 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी 09 सितम्बर को स्टेट हैंगर भोपाल से आगर जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां आगर मालवा और हाटपिपल्या जिला देवास के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां करीब 6000 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया जाना है।

सीएम शिवराज जी 10 को दिमनी, अम्बाह  और मेहगाँव के दौरे पर

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी 10 सितम्बर को दिमनी ,अम्बाह और मेहगाँव विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। यहां जिला मुरैना विधानसभा दिमनी में करीब 71 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दिमनी से अम्बाह जिला मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां जिला मुरैना विधानसभा अम्बाह के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 62 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से मेहगांव जिला भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां जिला भिण्ड विधानसभा मेंहगॉंव के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 204 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। 

सीएम शिवराज जी 11 को डबरा, भांडेर और पोहरी के दौरे पर

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी 11 सितम्बर को विधानसभा  डबरा, भांडेर और पोहरी के दौरे पर रहेंगे। यहां जिला शिवपुरी विधानसभा पोहरी के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 279 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से भांडेर जिला दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला दतिया विधानसभा भांडेर के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 43 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 17 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। भांडेर से डबरा जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां जिला ग्वालियर विधानसभा डबरा के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 77 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। 

सीएम शिवराज जी 12 को जौरा, सुमावली और मुरैना के दौरे पर

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी 12 सितम्बर को जौरा, सुमावली और मुरैना के दौरे पर रहेंगे। यहां सीएम शिवराज जी, माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 50 हजार गृह प्रवेश कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होंगे। यहां जिला मुरैना विधानसभा मुरैना के स्थानीय कार्यक्रम में 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 194 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से सुमावली के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां जिला मुरैना विधानसभा सुमावली के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 76 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से जौरा जिला मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां जिला मुरैना विधानसभा जौरा के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 8 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। 

सीएम शिवराज जी 13 को करैरा, गोहद और ग्वालियर पूर्व के दौरे पर

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी 13 सितम्बर को करैरा, गोहद और ग्वालियर पूर्व के दौरे पर रहेंगे। यहां जिला शिवपुरी विधानसभा करैरा के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 135 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। करैरा से गोहद जिला भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां विधानसभा गोहद के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 317 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। इसके बाद जिला ग्वालियर विधानसभा ग्वालियर में करीब 85 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। यहां से ग्वालियर (पूर्व) के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां ग्वालियर विधानसभा ग्वालियर (पूर्व) के स्थानीय कार्यक्रम में करीब 106 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 383 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। 

सीएम शिवराज जी 14 को मांधाता/ नेपानगर के दौरे पर

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी 14 सितम्बर को मांधाता/ नेपानगर के दौरे पर रहेंगे। यहां स्टेट हैंगर से मांधाता जिला खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां जिला खंडवा विधानसभा मांधाता के स्थाननीय कार्यक्रम में करीब 7 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। इसके बाद जिला बुरहानपुर विधानसभा नेपानगर में करीब 52 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। मंधाता से नेपानगर जिला बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।