रुद्राक्ष की माला और धोती पहने कोहली-अनुष्का पहुंचे महाकाल

रुद्राक्ष की माला और धोती पहने कोहली-अनुष्का पहुंचे महाकाल

 उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के साथ शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों भस्मारती में भी शामिल हुए। इसके पश्चात दोनों ने दर्शन कर गर्भगृह में महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस दौरान कोहली रुद्राक्ष की माला और धोती पहने थे, जबकि अनुष्का ने साड़ी पहनी थी। दोनों ने कुछ समय बैठकर भी गुजारा।