महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को मिलता है सुंदरता का फायदा

पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेस के रिसर्चर्स ने अमेरिकियों के अध्ययन पर किया दावा

महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को मिलता है सुंदरता का फायदा

वारसा। माना जाता है कि महिलाओं को उनके सौंदर्य के कारण दμतरों में अधिक तवज्जो दी जाती है। लेकिन यह विश्वास अब बीते दिनों की बात हो गई है। पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेस के हालिया अध्ययन में पाया गया है कि स्कूल एवं कार्यस्थलों पर शारीरिक सौंदर्य का फायदा महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को मिलता है। अध्ययन के तहत रिसर्चर्स ने 11 हजार अमेरिकियों का उनकी किशोरावस्था से लेकर वयस्क होने तक की बीस वर्ष की अवधि के आंकड़ों का परीक्षण किया। इसमें उनके रंगरूप, शिक्षा, कॅरिअर की उपलब्धियों तथा उनकी कमाई के बारे जानकारी जुटाई गई। इसमें रिसर्चर्स ने पाया कि ऐसे लोग जो 15 वर्ष की उम्र में सर्वाधिक आकर्षक बताए गए थे, जब वे 30 वर्ष की उम्र में पहुंचे तो उनकी कमाई एवं उपलब्धियां अपने पैरेंट्स की तुलना में ज्यादा थीं। यह प्रभाव महिलाओं की तुलना में पुरुषों में और विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा तगड़ा पाया गया।

तंदुरुस्ती का प्रतीक मानते हैं आकर्षक रंगरूप

विशेषज्ञों का यह कहना है कि विकासवादी दृष्टिकोण के अनुसार आकर्षक दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि व्यक्ति काम के लिए उपयुक्त, तंदुरुस्त एवं बीमारियों से मुक्त सहभागी है। इसके अलावा पारंपरिक रूप से भी लोग आकर्षक व्यक्तियों को अधिक बुद्धिमान, विश्वसनीय तथा प्रतिभावान समझते हैं।