महाराष्ट्र को अंडरवर्ल्ड की तरह चला रहे शिंदे-फडणवीस : राउत

महाराष्ट्र को अंडरवर्ल्ड की तरह चला रहे शिंदे-फडणवीस : राउत

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है, जैसा कभी मुंबई में संचालित होता था। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी राउत ने यहां कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपना- अपना गिरोह चला रहे हैं। राउत ने आरोप लगाया कि यह (एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फडणवीस शासन) कोई सरकार नहीं है। राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है, जैसा कभी ठाणे और मुंबई से संचालित होता था।