न्यूयॉर्क सिटी दुनिया का सबसे अमीर शहर, टोक्यो का दूसरे नंबर
वाशिंगटन। इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन फर्म हेनले एंड पार्टनर्स की रिपोर्ट में दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर 58 अरबपतियों के साथ दुनिया का सबसे धनी शहर है, इसके बाद जापान की राजधानी टोक्यो और अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित शहर द सैन फ्रांसिस्को बे एरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सूची को 1 मिलियन डॉलर से अधिक की निवेश योग्य संपत्ति वाले हाई-नेटवर्थ् ा इंडिविजुअल्स का विश्लेषण करते हुए तैयार किया गया है। वहीं भारत से, मुंबई 59,400 हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के साथ सूची में शामिल है। यहां 29 अरबपति रहते हैं। उसके बाद 16 अरबपतियों के साथ दिल्ली, 8 अरबपतियों के साथ बेंगलुरु, 7 अरबपतियों के साथ कोलकाता और 5 अरबपतियों के साथ हैदराबाद सूची में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन कोई भी भारतीय शहर शीर्ष 10 में शामिल नहीं है।
लंदन चौथे स्थान पर
रिपोर्ट में दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों में 4 अमेरिका के हैं। चीन के दो शहर भी टॉप 10 में शामिल हैं। ब्रिटेन की राजधानी लंदन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
दुनिया के टॉप-10 अमीर शहर
शहर देश
न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका
टोक्यो जापान
द सैन फ्रांसिस्को अमेरिका
लंदन ब्रिटेन
सिंगापुर सिंगापुर
लॉस एंजिल्स अमेरिका
हांगकांग हांगकांग
बीजिंग चीन
शंघाई चीन
सिडनी आॅस्ट्रेलिया
भारत के शहरों का स्थान
शहर स्थान
मुंबई 21
दिल्ली 36
बेंगलुरु 60
कोलकाता 63
हैदराबाद 65