दिल्ली में नाइजीरियाई युवक मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला

दिल्ली में नाइजीरियाई युवक मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला

नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि हुई है। दिल्ली में रहने वाला 35 वर्षीय नाइजीरियाई शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला है। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। देश में मंकीपॉक्स के अब तक छह केस आए हैं। इनमें से दो केस की दिल्ली में और चार केस की पुष्टि केरल में हुई है। मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले नाइजीरियाई व्यक्ति को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलएनजेपी इस संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। इधर सोमवार को ही राजस्थान में मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। युवक को जयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसके नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है। वहीं केरल सरकार ने कहा कि 30 जुलाई को 22 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था।