ऊर्जा मंत्री के साथ फूल बाग पर धक्का-मुक्की

ऊर्जा मंत्री के साथ फूल बाग पर धक्का-मुक्की

ग्वालियर।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर आगमन की तारीख नजदीक आते ही भाजपा कांग्रेस दोनों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। यहीं वजह रही कि फूलबाग पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर माझी समाज के धरने में ज्ञापन लेने पहुंचे, तो निगम द्वारा होर्डिंग्स उतारने पर हो रहे विरोध के दौरान मंत्री के सामने नारेबाजी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच धक्कामुक्की हो गई। पूरे वाक्य के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूक दर्शक की भूमिका में दिखी। बुधवार को दोपहर को शहर के फूलबाग चौराहे पर लगी गैलंट्री पर लगे कांग्रेस के बैनर पोस्टर हटाने के लिए निगम का अमला पहुंचा था और ट्राली क्रेन की मदद से होर्डिंग्स हटाए जा रहे थे। तो इसका विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता का हुजूम वहां पहुंच गया, इसी दौरान इसी दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी फूलबाग में चल रहे माझी समाज के धरने पर उन्हें मनाने के लिए पहुंचे थे। मंत्री को देखकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने प्रद्युम्न को रोक लिया और उसी दौरान धक्का-मुक्की और खींचतान कर दी। मंत्री के गनर ने जैसे तैसे उन्हें भीड़ से बचाया और गाड़ी में बिठा दिया। मंत्री के साथ झूमा झटके करने वाले में निजाम नाम का एक कांग्रेस कार्यकर्ता बताया गया है। इसी व्यक्ति ने मंत्री को धक्का भी दिया था। विरोध करने वालों में विधायक लाखन सिंह यादव, सुनील शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, ज्ञान सिंह गुर्जर व लवकुश गुर्जर भी मौजूद थे। कांग्रेस के लोगों ने मुझे मांझी समाज के धरने पर जाने से रोकना चाहा था कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ धक्का-मुक्की भी की यह उनका रवैया ठीक नहीं था। प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के झंडे और बैनर नगर निगम के अमले ने हटाए, जबकि भाजपा के झंडे और बैनर पूरे शहर में लगे हुए हैं। हमने जब इसका विरोध किया, तो मंत्री ने उन्हें दबाने की कोशिश की कॉग्रेस चुपचाप सब कुछ नहीं देखेगी। लाखन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहले फूलबाग फिर थाने पहुंचे


घटनाक्रम की जानकारी लगने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री लाखन सिंह पूर्व मंत्री रामनिवास रावत प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्र शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा सहित कई लोग पहले फूलबाग पहुंचे और धरना दे दिया। जिसे एडीएम किशोर कन्याल ने पहुंचकर समाप्त करवाया। लेकिन नाराज कार्यकर्ताओं ने मौके पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुलता फूंक दिया। उसके बाद सभी लोग पड़ाव थाने पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री प्रदुम सिंह तोमर और उनके गनर के खिलाफ आवेदन दिया।