जगुआर 2030 तक भारत में 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करेगी

ऑटोमोबाइल : अगले साल से रेंज रोवर ईवी का ऑर्डर लेना शुरू करेगी कंपनी, वर्ष 2025 से देगी डिलीवरी

जगुआर 2030 तक भारत में 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करेगी

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) भारत में साल 2030 तक 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) लॉन्च करेगी। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इसके बारे में जानकारी दी है। वर्तमान में कंपनी देश में एक ईवी जगुआर आई-पेस बेचती है। जेएलआर के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर लेनार्ड होर्निक के कहा कि कंपनी रेंज रोवर ईवी के लिए अगले साल से ऑर्डर लेना शुरू कर देगी, जिसकी डिलीवरी 2025 में शुरू होगी। ई-मोबिलिटी के बदलाव में देश सही दिशा में : होर्निक ने कहा कि जब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में ट्रांजिशन की बात आती है तो देश सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक कारों के एडॉप्टेशन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरुआती चरण में सब्सिडी, सही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और एक अच्छा प्रोडक्ट जरूरी है।

अफोर्डेबिलिटी ईवी के लिए प्रोत्साहित करने का प्रमुख फैक्टर

होर्निक से पूछा गया कि क्या भारत में भी सब्सिडी ईवी सेल्स की बढ़ोतरी में मदद कर सकती है? उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि परिवर्तन को शुरू करने के लिए सब्सिडी बहुत जरूरी है। अफोर्डेबिलिटी ईवी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रमुख फैक्टर है। दुनिया भर की सरकारें भी सब्सिडी से ईवी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं।

टाटा ग्रुप का हिस्सा होना जेएलआर के लिए पॉजिटिव फैक्टर

लेनार्ड होर्निक ने बतायाकि कंपनी का लक्ष्य देश में रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर ब्रांड का विस्तार करना है। इसके लिए हमने रणनीतियां बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की सेल्स 100% बढ़ी है। आने वाली तिमाहियों में भी अच्छी सेल्स की उम्मीद है। होर्निक ने ये भी कहा कि टाटा ग्रुप का हिस्सा होना जेएलआर के लिए पॉजिटिव फैक्टर है। होर्निक ने कहा,'भारत की हाई जीडीवी ग्रोथ रेट, युवा आबादी और सड़क बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास कुछ ऐसे फैक्टर हैं, जो आगे चलकर ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए अच्छे संकेत हैं।'

जगुआर के लिए बैटरी बनाएगी टाटा

इस साल की शुरुआत में टाटा ग्रुप ने यूके में ग्लोबल बैटरी सेल गीगा फैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा की थी। इसमें कंपनी जगुआर लैंड रोवर के साथ अन्य कंपनियों के लिए बैटरी बनाएगी। ग्लोबल बैटरी सेल गीगा फैक्ट्री स्थापित करने के लिए टाटा ग्रुप ने 4 बिलियन पाउंड यानी तब करीब 42 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश करने का ऐलान किया था। 40ॠहँ की गीगा फैक्ट्री यूरोप में सबसे बड़ी और भारत के बाहर टाटा की पहली फैक्ट्री होगी। नई गीगाफैक्ट्री में 2026 से प्रोडक्शन शुरू होने वाला है।