गर्भगृह में 18 को रखेंगे रामलला की प्रतिमा, 22 जनवरी को 40 मिनट में होगी प्राण प्रतिष्ठा

गर्भगृह में 18 को रखेंगे रामलला की प्रतिमा, 22 जनवरी को 40 मिनट में होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या।अयोध्या में 22 जनवरी को दोपहर 12.20 से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इससे पहले 18 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की खड़ी प्रतिमा रखी जाएगी। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि मूर्ति का निर्माण कर्नाटक के मैसूर जिले के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है। इसमें नीले पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 150 से 200 किलो है। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने तय किया है। प्राण प्रतिष्ठा का कर्मकांड वाराणसी के महंत लक्ष्मीकांत दीक्षित करेंगे। इंदौर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कला स्तंभ संस्था ने शहर के गांधी हाल में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की है। संस्था के निदेशक पुष्कर सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर संस्था ने श्रीराम मंदिर की तर्ज पर प्रतिकृति तैयार की है। इस प्रतिकृति को 10 कलाकारों ने मिलकर तैयार किया है। साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इस प्रतिकृति को भेजा है। सोनी के अनुसार, इस कलाकृति को बनाने में 21 हजार लोहे की कीलों का उपयोग किेया गया है। कलाकृति को कलाकारों की टीम ने 8 बाई 16 साइज में धागों की मदद से लकड़ी के बेस पर उकेरा है।

20-21 जनवरी को दर्शन बंद:

राय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के चलते 20 और 21 जनवरी को रामलला के दर्शन बंद किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा की पूजन विधि 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी, जो 21 तक चलेगी।

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 14.5 करोड़ का प्लॉट

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है। उन्होंने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस आॅफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव ‘द सरयू’ में ये प्लॉट खरीदा है। प्लॉट की साइज 10,000 वर्ग फीट है। ‘द सरयू’ का लॉन्च भी 22 जनवरी को होगा, जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। मैं अयोध्या में इस जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। ये एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है। - अमिताभ बच्चन, एक्टर