शिंदे ने रोते हुए कहा था- भाजपा में नहीं गए तो जेल हो जाएगी

शिंदे ने रोते हुए कहा था- भाजपा में नहीं गए तो जेल हो जाएगी

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया है। आदित्य ने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके आवास पर आए थे और रोते हुए कहा था कि अगर वह भाजपा में शामिल नहीं हुए तो उन्हें एक केंद्रीय एजेंसी गिरμतार कर लेगी। आदित्य ने बुधवार को विशाखापट्टनम में एक विश्वविद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि 40 विधायकों ने अपनी सीट और ‘पैसों’ के लिए शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्होंने दावा किया, मौजूदा मुख्यमंत्री (शिंदे) हमारे घर आए और रोने लगे, क्योंकि एक केंद्रीय एजेंसी उन्हें गिरफ्तार करने वाली थी।