श्रीलंका : राष्ट्रपति गोटबाया भागे, देश में इमरजेंसी

श्रीलंका : राष्ट्रपति गोटबाया भागे, देश में इमरजेंसी

कोलंबो। राष्ट्रपति गोटबाया सेना के एक विमान से देश छोड़कर मालदीव भाग गए। राजपक्षे ने मालदीव से ही पीएम रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है। वहीं, कोलंबो की μलावर स्ट्रीट पर विक्रमसिंघे के कार्यालय के पास जमकर प्रदर्शन हुए, इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। प्रर्दशनों के बाद विक्रमसिंघे ने आपातकाल लागू कर दिया और सेना व पुलिस को प्रदर्शनों को नियंत्रित करने का आदेश दिया है। विक्रसिंघे के प्रदर्शन को रोकने के आदेश के बाद श्रीलंका के फील्ड मार्शल सरथ फोनसेका ने सेना से कहा है कि वह पीएम के असंवैधानिक आदेश का पालन नहीं करें। उन्होंने सेना से कहा कि अनुशासित सेना की तरह वह नागरिकों पर गोली न चलाए, सेना के निशाने पर भ्रष्ट नेता हों।

13 लोगों के साथ भागे राजपक्षे के साथ

13 लोग मालदीव गए हैं। वे एएन 32 विमान से मालदीव पहुंचे। मालदीव की संसद के अध्यक्ष नशीद के आग्रह पर विमान को उतरने की अनुमति दी गई। हालांकि मालदीव ने औपचारिक रूप से गोटबाया के आने पर टिप्पणी नहीं की है। खबर यह भी है कि राजपक्षे के छोटे भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे भी देश छोड़कर भागने को तैयार थे लेकिन रोक लिए गए। आर्थिक संकट के लिए काफी हद तक बासिल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।