शंभू बॉर्डर पर फिर बढ़ा तनाव, केंद्र के साथ बातचीत रही विफल

किसान संगठनों का आज भारत बंद का आह्वान

शंभू बॉर्डर पर फिर बढ़ा तनाव, केंद्र के साथ बातचीत रही विफल

नई दिल्ली/चंडीगढ़। फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों के लिए किसान पिछले 3 दिन से हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं पंजाब सीमा पर गुरुवार को एक बार फिर तनाव बढ़ गया। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया। वहीं गुरुवार को पंजाब के 6 जिलों में किसानों ने 4 घंटे तक पटरी पर बैठकर रेल रोको आंदोलन भी किया।

तीसरी वार्ता भी फेल: आंदोलन खत्म कराने चंड़ीगढ़ में 3 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल व नित्नानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने देर रात तक किसानों के साथ बैठक की, लेकिन बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। किसान एमएसपी की गारंटी पर अड़े रहे। हरियाणा के

किसानों का समर्थन: हरियाणा के हिसार में गुरुवार को हुई किसान महापंचायत में फैसला हुआ कि वह आंदोलन को समर्थन देंगे।

3 घंटे टोल फ्री रखेंगे: हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, हम शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे। इसके बाद 17 फरवरी को हर तहसील में ट्रैक्टर परेड होगी।