8 करोड़ किसानों के खातों में 16 हजार करोड़ ट्रांसफर

8 करोड़ किसानों के खातों में 16 हजार करोड़ ट्रांसफर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में दो दिवसीय पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन कर पीएम-किसान योजना के अंतर्गत 16 हजार करोड़ रु. की 12वीं किस्त जारी की। इस मौके पर मोदी ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 पीएम-किसान समृद्धि केंद्रों का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई लोग उपस्थित थे।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

???? किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ जागरूक भी किया जाएगा।

???? ये किसान समृद्धि केंद्र कृषि मंडियों के आस-पास होंगे, ताकि किसान वहां आसानी से पहुंच सकें।

???? इन केंद्रों पर कृषि उपज बढ़ाने में मदद के लिए कृषि विज्ञान केंद्र व एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ किसानों को सलाह और परामर्श देंगे।

जरूरतों को पूरा करने खोले हैं किसान समृद्धि केंद्र: तोमर

इस मौके पर केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान समृद्धि केंद्र से किसान वन नेशन वन फर्टिलाइजर प्रोग्राम के तहत भारत ब्रांड का फर्टिलाइजर खरीद सकेंगे। केमिकल एंड फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में किसानों की जरूरतों को पूरा करने देश में 3.3 लाख से ज्यादा रिटेल फर्टिलाइजर दुकानों को पीएमकेएसके में बदला जाएगा। ये ऐसे केंद्र होंगे जहां खिर्फ खाद ही नहीं मिलेगी, बल्कि बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग, हर प्रकार की जानकारी मिलेगी।