एक साल में 300 सर्जरी करवा प्लास्टिक की गुड़िया में बदल गई बच्ची

एक साल में 300 सर्जरी करवा प्लास्टिक की गुड़िया में बदल गई बच्ची

बीजिंग। बचपन मासूमियत से भरा होता है। पहले के जमाने में बच्चे खिलौने के लिए जिद करते थे। लड़कियां बार्बी सेट की डिमांड करती थी। लेकिन समय के साथ बच्चों की डिमांड और जरूरतें बदलती गई। अब बच्चे डिजिटल हो चुके हैं। उनकी चाहतें और डिमांड्स बदल गए हैं। अब बच्चे खिलौने की डिमांड नहीं, खिलौनों की तरह दिखना ही चाहते हैं। इसी का उदाहरण है चीन में रहने वाली 14 साल की जहोउ चु-ना। इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने मात्र 13 साल की उम्र में पहली बार सर्जरी करवाई थी। इसके बाद एक साल के अंदर उसने तीन सौ से ज्यादा बार ऑपरेशन करवाया। जहोउ के मुताबिक, इन सर्जरीज से उसके अंदर कॉन्फिडेंस बढ़ा है। सबसे बड़ी बात कि एक साल में अपने लुक को बदलने के लिए उसने एक करोड़ से अधिक पैसे खर्च कर दिए हैं। चीन के शंघाई में रहने वाली 14 साल की जहोउ चु-ना के चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर तीन लाख पांच हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। इनके साथ वो अपनी सर्जरी की सारी अपडेट्स शेयर करती रहती है।

सबसे ज्यादा आंखों की सर्जरी

इस व्लॉगर को लिटिल जेड नाना के नाम से भी जाना जाता है। इसने हाल ही में अपने फॉलोवर्स को बताया कि इसने अब तक तीन सौ से ज्यादा सर्जरी करवाई है, जिसमें से ज्यादातर इसकी आंखों के थे। टिकटॉक के चीनी वर्जन डूयीन पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उसने खुलासा किया कि मात्र एक साल में उसने सर्जरी पर एक करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किये हैं। साथ ही उसने कहा कि भले ही उसकी उम्र कम है लेकिन उसे सर्जरीज के बारे में काफी जानकारी है। अभी तक नाना ने 6 बार अपनी आंखों की सर्जरी करवाई है। ये आईलिड से जुड़ी सर्जरीज थी। इसके अलावा होंठों की, दो बार चेहरे की, दो बार जांघ की और एक बार पूरे चेहरे को छोटा करवाने की सर्जरी भी करवा चुकी है।

पूरी तरह बदला चेहरा

उसने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी के बाद की भी कई तस्वीरें शेयर की। इसमें बच्ची के आंखों के किनारे घाव के निशान भी देखने को मिले। उसने अपने फैंस को कहा कि एक साल में उसने अपना चेहरा पूरी तरह बदल दिया है। इन सर्जरीज के बाद अब उसका कॉन्फिडेंस हाई हो गया है। वो खुद को पहले से ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक मानने लगी है। नाना ने ये भी बताया कि सर्जरीज के कारण वो स्कूल भी नहीं जा पाई।

जीवन में कुछ भी असंभव नहीं

नाना सोशल मीडिया पर अपनी अनफिल्टर्ड तस्वीरें भी शेयर करती है। उसके मुताबिक, पहले की ये तस्वीरें उसे काफी कुछ सिखाती है। उसे अहसास कराती है कि जिंदगी में कुछ भी इम्पॉसिबल नहीं है। स्कूल जाने की जगह नाना ऑनलाइन पैसे कमाती है। उसने कई शोज में हिस्सा लिया है और अभी भी कई शोज के ऑफर उसे आते हैं। अपनी लाइफ से नाना बेहद खुश है। उसे इतनी सर्जरीज करवाने का कोई पछतावा नहीं है।