सीएम के 6.70 लाख फॉलोअर्स, 299 लोगों को करते हैं फॉलो

सीएम के 6.70 लाख फॉलोअर्स, 299 लोगों को करते हैं फॉलो

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्विटर पर 6.70 लाख फॉलोअर्स और रोजाना 10 से 30 ट्वीट कर सबसे आगे हैं। वे खुद 299 लोगों को फालो कर रहे हैं,जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित अन्य हस्तियां शामिल हैं। शिवराज मंत्रिमंडल में 33 सदस्य हैं। पर उनके करीब एक दर्जन मंत्री ही ट्विटर पर सक्रिय हैं। शिवराज के सर्वाधिक फॉलोअर्स है। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव सदाबहार नेताओं में शामिल है, जो मंत्री नहीं होने के बावजूद ट्विटर पर सक्रिय रहे। सबसे दिलचस्प है कि इनमें यशोधरा राजे ही ऐसी सीनियर मंत्री हैं, जो स्वयं अपना एकाउंट हेंडल करती हैं, बाकी मंत्रियों ने अलग से स्टॉफ रखा है। ट्विटर पर सक्रिय दूसरी पंक्ति के नेताओं में विश्वास सारंग, कमल पटेल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, अरविंद भदौरिया जैसे नेता शामिल हैं।

मंत्री बनने व भाजपा में आने के बाद बढ़ी सक्रियता

तीसरी पंक्ति में वे नेता हैं जो पूर्ववती कमल नाथ सरकार में मंत्री बनने के बाद सक्रिय हुए। शिवराज सरकार में आने के बाद उनकी सक्रियता और बढ़ गई है, लेकिन वे अपने फॉलोअर्स की संख्या नहीं बढ़ा सके। चौथी पंक्ति में वे नेता शामिल है, जो केवल औपचारिकता निभाने के लिए ट्वीटर एकाउंट खोल कर रखा है और कभी कभार ट्वीट करते हैं।

नई भूमिका के बाद निष्क्रिय

कुछ मंत्री ऐसे भी हैं जो कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए सक्रिय थे, लेकिन नई भूमिका में आने के बाद निष्क्रिय हो गए हैं। उनकी वॉल पर कमल नाथ सरकार की तारीफ में ट्वीट किए हुए हैं। सबसे कम सक्रिय हैं खाद्य व आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह। उन्होंने अपना एकाउंट खोला तब से एक भी ट्वीट नहीं किया। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने कमल नाथ और राहुल गांधी के रिट्वीट किए। वे 10 जनवरी 2020 के बाद से निष्क्रिय हैं। एंदल सिंह कंषाना और प्रेम सिंह पटेल के ट्विटर पर नहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।