सीएम ने गृह-खनिज रखा, कैलाश को शहर, प्रहलाद को गांव का विकास

सीएम ने गृह-खनिज रखा, कैलाश को शहर, प्रहलाद को गांव का विकास

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार देर रात मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने विभागों के बंटवारे में भी डॉ. यादव को जमकर नवाजा है। इसलिए उनके जिम्मे करीब एक दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग आए। इनमें डॉ. यादव ने गृह, जीएडी, जनसंपर्क, खनिज, औद्योगिक नीति एवं निवेश सहित कई बड़े विभाग अपने पास रखे। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को उनके पुराने विभाग वित्त एवं वाणिज्यिक कर की कमान सौंपी गई है। दूसरे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की बागडोर सौंपी गई है। मंत्रियों को शपथ लेने के छठवें दिन विभागों का वितरण किया गया। विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन, प्रहलाद पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास दिया गया है। गृह-खनिज व जनसंपर्क की थी डिमांड : गृह, खनिज और जनसंपर्क विभाग पर कई वरिष्ठ मंत्रियों की नजरें थीं। संभवत: खींचतान की स्थिति न बने इसलिए ये सीएम डॉ. यादव ने अपने पास ही रख लिए हैं।

???? डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री) सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों।

???? जगदीश देवड़ा (उप-मुख्यमंत्री) वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

???? राजेंद्र शुक्ला (उप-मुख्यमंत्री) लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा

???? कैबिनेट मंत्री

1. कुंवर विजय शाह: जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

2. कैलाश विजयवर्गीय: नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य

3. प्रहलाद पटेल: पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम

4. राकेश सिंह: लोक निर्माण

5. करण सिंह वर्मा: राजस्व

6. राव उदय प्रताप सिंह: परिवहन और स्कूल शिक्षा

7. संपतिया उईके: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

8. तुलसी सिलावट: जल संसाधन

9. एदल सिंह कंषाना: किसान कल्याण एव कृषि

10. निर्मला भूरिया: महिला एवं बाल विकास

11. गोविंद सिंह राजपूत: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

12. विश्वास सारंग: खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

13. नारायण सिंह कुशवाहा: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण

14. नागर सिंह चौहान: वन पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण

15. प्रद्युम्न सिंह तोमर: ऊर्जा

16. राकेश शुक्ला: नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा

17. चेतन्य काश्यप: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

18. इंदर सिंह परमार: उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा)

???? राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

19. कृष्णा गौर: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घूमंतु एवं अर्ध घूमंतु कल्याण

20. धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी: संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

21. दिलीप जायसवाल: कुटीर एवं ग्रामोद्योग

22. गौतम टेटवाल: तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार(केवल कौशल विकास एवं रोजगार)

23. लखन सिंह पटेल: पशु पालन एवं डेयरी

24. नारायण पॅवार: मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग ???? राज्यमंत्री

25. नरेंद्र शिवाजी पटेल: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

26. प्रतिमा बागरी: नगरीय विकास एवं आवास

27. दिलीप अहिरवार: वन, पर्यावरण 28. राधा सिंह: पंचायत एवं ग्रामीण विकास