विश्व रिकॉर्ड 18.82 लाख दीयों से जगमगाई बाबा महाकाल की नगरी

विश्व रिकॉर्ड 18.82 लाख दीयों से जगमगाई बाबा महाकाल की नगरी

 उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवरात्रि के पर्व पर 18 लाख 82 हजार 229 दीयों से क्षिप्रा के तटों को रोशन किया गया। शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम में महाकाल मंदिर के अलावा शहर के मंदिरों और प्रमुख भवनों को भी सजाया गया। इसके साथ ही अयोध्या में 15.76 लाख दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी सहित कार्यक्रम में भाग लेकर दीप प्रज्जवलित किए। गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मुख्यमंत्री और उज्जैन महापौर को सर्टिफिकेट सौंपा।

 52        हजार लीटर तेल
 25        लाख रुई की बाती
600            किग्रा कपूर
04            हजार माचिस
06          लाख भक्त पहुंचे