कांग्रेस को फिर झटका, विधायक नारायण पटेल भी भाजपा में शामिल

कांग्रेस को फिर झटका, विधायक नारायण पटेल भी भाजपा में शामिल

भोपाल। बड़ा मलहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर के बाद गुरुवार को खंडवा के मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। पटेल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में विधायकों की संख्या 89 रह गई है। पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 महीनों के शासन में कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहा था और मैंने स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ली है।

इधर पूर्व मंत्री अग्रवाल ने थामा कांग्रेस का दामन

इधर, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल गुरुवार को 400 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। वह बमौरी से विधायक रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि अग्रवाल को 14 नवंबर 2018 को निलंबित किया जा चुका है।