चीन में साओला तूफान ने मचाई तबाही, 9 लाख लोग रेस्क्यू, 460 उड़ानें रद्द

कई स्थानों पर लैंडफॉल, 200 किमी/ घंटे की रμतार से चलीं हवाएं, स्कूल-कॉलेज बंद

चीन में साओला तूफान ने मचाई तबाही, 9 लाख लोग रेस्क्यू, 460 उड़ानें रद्द

बीजिंग। दक्षिणी चीन में शनिवार सुबह तूफान साओला ने दस्तक देते ही तबाही मचा दी। दक्षिणी प्रांत के ग्वांगडोंग में तेज रμतार हवा के साथ तूफान से लैंडफॉल हुआ। आसपास के हांगकांग, शेन्जेन और मकाऊ में इसका बुरा असर पड़ा है। 9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कई इलाके पानी में डूब गए हैं। बिजली-पानी की समस्या पैदा हो गई है। हांगकांग और अन्य प्रांतों में 460 से उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। स्कूल- कॉलेज बंद किए गए। चीनी अधिकारियों ने कहा कि साओला के कारण ग्वांगडोंग के झुहाई शहर में 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रμतार से हवा चली और कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुर्ईं। ग्वांगडोंग और फुजियान प्रांत में सबसे ज्यादा तबाही मची है। हांगकांग में स्टॉर्म सिग्नल 10 पर रखा गया था, लेकिन शनिवार सुबह तक इसे कम कर 8 किया गया था। स्टॉर्म सिग्नल के ज्यादा होने से तूफान से तबाही का खतरा बढ़ जाता है।

लोगों को घरों में रहने की चेतावनी जारी की गई

अधिकारी के अनुसार साओला तूफान प्रांत से बाहर निकल चुका है। यहां तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया था। अब इसे घटाकर येलो अलर्ट कर दिया गया है। बारिश और तूफान के खतरे के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। अब ताइवान पर खतरा मंडरा रहा है। अगले हμते यहां भारी बारिश का अनुमान है। यहां लोगों को समुद्री तटों और पर्वतीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।