पृथ्वी को सूर्य से दूर खिसका कर रोकी जा सकती है ग्लोबल वार्मिंग

पृथ्वी को सूर्य से दूर खिसका कर रोकी जा सकती है ग्लोबल वार्मिंग

लंदन। खगोल विज्ञानी यह अच्छी तरह जानते हैं कि सूर्य की गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है तथा एक अरब वर्ष में यह गर्मी इतनी अधिक बढ़ जाएगी कि पृथ्वी पर रहना मुश्किल हो जाएगा। अब एक वैज्ञानिक ने इस समस्या का क्रांतिकारी हाल सुझाया है। उनका कहना है कि यदि हम अधिक समय तक इस ग्रह पर रहना चाहते हैं, तो हमें पृथ्वी को खिसकाकर सूर्य से दूर ले जाना होगा।

15.50 करोड़ किमी पीछे धकेलना होगा

मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अल्बर्ट जिजस्तारा का कहना है गर्मी की समस्या के हल के लिए धरती को धकेल कर सूर्य से तीस लाख मील दूर ले जाना होगा। वर्तमान में पृथ्वी सूर्य से लगभग 9.30 करोड़ मील (15 करोड़ किमी) दूरी पर उसका चक्कर लगाती है, लेकिन इस दूरी को बढ़ा कर कम से कम 9.60 करोड़ मील (15.50 करोड़ किमी) किए जाने की जरूरत है।

एक अरब साल बाद खौलने लगेंगे समुद्र

प्रोफेसर जिजस्तारा का कहना है कि धरती लगातार गर्म हो रही है, सर्वश्रेष्ठ अनुमानों के अनुसार एक या दो अरब वर्षों में गर्मी से समुद्र उबलने लगेंगे। इस समय हमारे ग्रह कि स्थिति शुक्र ग्रह की तरह हो जाएगी जहां का तापमान कई सौ डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसी स्थिति आने से पहले हमें धरती को खिसकाना होगा। दुनिया को एक अरब साल बाद भी रहने योग्य बनाए रखने के लिए हमें इसे सूर्य ये कुछ लाख किलोमीटर दूर ले जाने की जरूरत होगी।

380 दिन का हो जाएगा एक साल: ऐसा करने पर एक साल 380 दिनों का हो जाएगा, इसका मतलब यह हुआ कि हमें अपने कैलेंडर में अतिरिक्त 15 दिन जोड़ने होंगे।