अगले वित्त वर्ष में आईटी कंपनियां देंगी 4.5 लाख लोगों को रोजगार

अगले वित्त वर्ष में आईटी कंपनियां देंगी 4.5 लाख लोगों को रोजगार

मुंबई। सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनियां अगले वित्त वर्ष में 4.5 लाख लोगों को रोजगार देंगी। इसी दौरान इनका रेवेन्यू पहली बार 200 अरब डॉलर यानी 15 लाख करोड़ रुपए के पार हो जाएगा। आईटी इंडस्ट्री बॉडी नैस्कॉम ने कहा कि 2022-23 यानी अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान यह सेक्टर महिलाओं को रोजगार देने के मामले में नंबर वन रहेगा। इसमें करीबन 18 लाख महिलाएं होंगी। भारतीय आईटी उद्योग का रेवेन्यू अगले साल में 30 अरब डॉलर यानी करीबन 2.25 लाख करोड़ रुपए बढ़ सकता है। यह 15 लाख करोड़ रुपए के पार चला जाएगा। नैस्कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, आईटी इंडस्ट्री कोरोना के पहले के साल 2019 की तुलना में दोगुना रμतार से बढ़ेगी। यह 227 अरब डॉलर का सेक्टर होगा। साथ ही इसमें शामिल कुल कर्मचारियों की संख्या 50 लाख के पार चली जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, आईटी सेक्टर ने पिछले 10 सालों में 100 अरब डॉलर (7.5 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू पैदा किया है।

एक्सपोर्ट रेवेन्यू 178 अरब डॉलर होगा

आईटी इंडस्ट्री के बारे में अनुमान है कि इसका एक्सपोर्ट रेवेन्यू 178 अरब डॉलर हो जाएगा, जिसमें 17 प्रतिशत की ग्रोथ होने की उम्मीद है। बाकी रेवेन्यू घरेलू बाजार से आएगा। केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि कोविड- 19 के असर के बावजूद इस सेक्टर ने पिछले दो सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने भारत के आईटी इंडस्ट्री के बारे में ग्लोबल इकोनॉमी को ज्यादा भरोसा दिलाया है। इस सेक्टर ने सरकार के सुधारों की सराहना की है।