शहर की आबोहवा सुधारने और नगर निगम का खजाना भरने किए नवाचार

शहर की आबोहवा सुधारने और नगर निगम का खजाना भरने किए नवाचार

इंदौर। शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव का 5 अगस्त को एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। कार्यकाल में बगैर भेदभाव चहुंओर विकास की बयार चली। जनसेवा का ध्येय लेकर स्वास्थ्य, बेहतर ट्रैफिक और मूलभूत सुविधाओं की सौगात दी। पहले दिन से ही उनके मन में शहर की दशादिशा बदलने का जज्बा रहा, जिसकी परिणति आमजन को नजर आने लगी है। जनप्रतिनिधियों, मेयर इन कौंसिल सदस्यों, अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर हर वार्डों में विकास कार्य सुनिश्चित किए। पहली बार पर्यावरण सुधारने, खजाना भरने नवाचार भी किए। नवाचारों के परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे।

महापौर भार्गव के एक साल में शहर में हुए विकास कार्यों पर एक नजर

  • स्वास्थ्य के लिए 17 संजीवनी क्लिनिक बनवाए। 70 स्थानों पर काम जारी है।
  • 82 वार्डों में नेत्र शिविर में 15,000 सफाई मित्रों को लाभान्वित किया।
  • प्रत्येक वार्ड में ओपन जिम, जोनों में 19-19 करोड़ से योग केंद्र का काम प्रगति पर।
  • 11 बड़ी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
  • सभी वार्डों में 450 से अधिक सड़कों के कार्यादेश।
  • 15 पुलों का निर्माण, 11 पुल और 6 फुट ओवरब्रिज निर्माणाधीन, 7 मार्गों के लेफ्ट टर्न चौड़े किए। 8 चौराहों का विकास और 7 चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया।
  • 97 स्थानों पर पेयजल लाइन का काम किया गया। 90 किमी में निगम और 246 किमी में अमृत योजना की मद से नर्मदा पाइप लाइन बिछाई गई। दो नई पानी की टंकी का काम प्रगति पर है।
  • ड्रेनेज लाइन के 120 काम पूरे किए। 65 किमी में ड्रेनेज लाइन बिछाई।
  • 89 उद्यान में सिविल कार्य कराए। 90 अहिल्या वनों में एक साल में ढाई लाख पौधे रोपित किए। हरियाली अमावास्या पर एक लाख 19 हजार पौधे लगाए। 8 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग केंद्र शुरू किए गए। 47 पर काम जारी है। 100 नए सीएनजी वाहन खरीदे। सोलर ऊर्जा से 5 बगीचों को रोशन किया।
  • ग्रीन बांड जारी कर 29 गांवों में सोलर हाईमॉस्ट की योजना, 3399 वाटर हार्वेस्टिंग्स सिस्टम, 100 टीपीडी का ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तथा घरेलू वेस्ट संग्रहित करने 19 झोनों में थ्री आर सेंटर स्थापित किए।
  • 76 हजार एलईडी लाइट और 8 हाईमॉस्ट लगाए।
  • ऐतिहासिक धरोहर राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार किया।
  • सुबह बगीचों में तफरीह करने वालों के लिए योग मित्र योजना शुरू की। इसमें खुद महापौर भी शामिल होते थे।
  • 120 कॉलोनी वैध, 5201 ऑनलाइन नक्शे पास, मृत्यु प्रमाण-पत्र मात्र तीन दिन में उपलब्ध कराए।
  • 3500 पीएम आवास तथा 500 लाइट हाउस योजना के फ्लैट आवंटित, दो लाख 63 हजार लाड़ली बहना योजना का पंजीयन, मराठी संकुल का निर्माण अंतिम चरण में है।