जनता की जिंदगी बदलना हमारा मकसद

जनता की जिंदगी बदलना हमारा मकसद

सिवनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की जिंदगी बदलना और प्रदेश का विकास हमारी सरकार का मकसद है। प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन के साथ ही जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आज जन- दर्शन के दौरान, मुझे एक बुजुर्ग अम्मा मिली, जिनका मकान टूट गया था। मैंने तुरंत उनको मकान बनाने के लि, स्वेच्छानुदान से 2.50 लाख रुपए स्वीकृत किए। मैं किसी बहन की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, यह मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को सिवनी जिले में विकास पर्व में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

♦ सिवनी नगर को नगर निगम बनाया जाएगा।

♦ कुरई में कॉलेज भवन बनाया जाएगा।

♦ नगर के मठ स्कूल का नवीन भवन बनेगा।

♦ मंडी जलाशय में नहर का विस्तार कराया जाएगा।

♦ पॉवर ग्रिड हाउस तक सड़क निर्माण।

♦ धनौरा में कॉलेज खोला जाएगा।

राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का किया भूमि-पूजन :

सीएम ने प्राचीन दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का भूमि-पूजन किया। तालाब में 52 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।