बारिश का कोटा फुल...
भोपाल। राजधानी सहित सूबे में 48 घंटे से ज्यादा समय से बारिश जारी है। नदियां लाल निशान के करीब पहुंच रही हैं। डैम खोलकर पानी निकाला जा रहा है। आने वाले 24 घंटों के दौरान 40 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अंदेशा है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों में रेड अलर्ट जारी कर मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश में अब तक 24 इंच (609.6 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि 11 अगस्त तक का औसत कोटा 23 इंच (584.2 मिमी) का है।
अंचल में हर तरफ बारिश की हरियाली
रतलाम : 24 घंटे में 5 इंच बारिश हुई। जावरा में अब तक पौने 29 इंच बारिश हो चुकी है।
नर्मदापुरम : सेठानी घाट पर जलस्तर 655 मीटर पर है। श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को तवा डैम के 3 गेट 7 फीट तक खोले गए।
उज्जैन : 24 घंटे से बारिश जारी है। इंदौर-देवास में तेज बारिश का पानी आने से क्षिप्रा किनारे के मंदिर जलमग्न हो गए हैं। बड़े पुल पर पानी आया।
सीहोर : आसपास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा। आष्टा में हाईवे पर पानी भरने के बाद कई किमी लंबा जाम लगा।
राजगढ़ : यहां भी डैम उफान पर हैं। गुरुवार को मोहनपुरा डैम के 8 और कुंडालिया डैम के 10 गेट खोले गए हैं।
बैतूल : चौबीस घंटे से बारिश के चलते नागपुर से संपर्क कट गया है। ट्रकों और दूसरे वाहनों की लंबी कतारें। बारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विदिशा : बेतवा खतरे के निशान से सिर्फ 3 फीट नीचे है। कागपुर का पुल दोपहर से जलमग्न होने से नटेरन का संपर्क शाम तक कटा रहा।
प्रमुख नदियों का जल स्तर
नदी स्थान भराव जल स्तर
नर्मदा सेठानी 293.83 291.20
नर्मदा मोरटक्का 163.98 157.83
नर्मदा वरमान 323.00 310.79
पार्वती गुना 409.96 404.60
बेतवा रायसेन 431.50 425.40
केन पन्ना 296.75 289.15
टमस मैहर 323.90 317.88
टमस रीवा 110.38 94.35
चंबल नागदा 460.90 454.40
चंबल रतलाम 419.10 413.50
(जल स्तर मीटर में- समय रात्रि 8 बजे)
सोर्स : जल संसाधन विभाग