भस्म आरती के बाद महाकाल को बांधी गई राखी

भस्म आरती के बाद महाकाल को बांधी गई राखी

उज्जैन। बुधवार को रक्षा बंधन मनाया गया। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को सबसे पहली राखी बांधी गई। ये राखी भस्म आरती के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने बांधी। महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया। अन्य भक्तों ने भी भगवान महाकाल को राखी अर्पित की।