रूस रोज खर्च कर रहा 20 अरब डॉलर, लेकिन चौथे दिन भी कब्जा नहीं

रूस रोज खर्च कर रहा 20 अरब डॉलर, लेकिन चौथे दिन भी कब्जा नहीं

मॉस्को। रूस ने अपनी अर्थव्यवस्था और पुतिन ने अपनी प्रतिष्ठा को दांव लगाकर यूक्रेन पर हमला किया है और पूरी दुनिया रूस के खिलाफ खड़ी हो गई है, बावजूद इसके 4 दिन बीतने के बाद भी रूसी सैनिक यूक्रेन पर कब्जा करने में नाकाम रहे हैं, जिसके बाद राष्ट्रपति पुतिन अपने ही सैनिकों पर भड़क गए हैं। चार दिन बाद भी रूसी सैनिक यूक्रेन के राष्ट्रपति को बंदी बनाने में नाकाम रहे हैं और इस बीच रूस को अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है। ब्रिटेन की एमआई6 सीके्रट इंटेलिजेंस सर्विस के प्रमुख रिचर्ड मूर (58) ने कहा है कि उनका मानना है कि यूक्रेन युद्ध पुतिन कभी नहीं जीत पाएंगे और उन्हें कभी भी राजनीतिक जीत हासिल नहीं हो पाएगी। मूर ने दावा किया है कि अरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी पुतिन की सेना यूक्रेन में फेल हो जाएगी, क्योंकि रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन की ताकत को काफी कम करने के आंकने की भूल की है। वहीं, यूरोपियन यूनियन की सांसद रिहो टेरास ने दावा किया है कि रूस के पास यूके्रन में लड़ने की सामरिक योजना नहीं है और हर दिन युद्ध की लागत 20 अरब डॉलर की है।

धीरे-धीरे रूस के पास कम होते जा रहे हथियार

रिहो ने कहा, किसी भी देश के पास लड़ाई के लिए रॉकेट की संख्या सिर्फ 3 से 4 दिनों की ही होती है और रूसी हथियार कारखानों के पास तेजी के साथ हथियार बनाने की क्षमता नहीं है, लिहाजा धीरे-धीरे रूस के पास हथियारों की कमी शुरू होगी। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का दावा है कि रूस ने अब यूक्रेन में अपनी रμतार खो दी है, क्योंकि उसे पता नहीं था कि उसे प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।

यूट्यूब-गूगल भी यूक्रेन के खिलाफ हुए

यूट्यूब के बाद गूगल ने भी रूस के सरकारी मीडिया संस्थान आरटी और दूसरे चैनलों को अपनी वेबसाइटों और ऐप्स पर वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों से पैसा हासिल करने पर रोक लगा दिया है।

फेसबुक की स्वामी कंपनी मेटा ने रूसी मीडिया को फेसबुक पर डिमॉनेटाइज कर दिया था।

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने भी रूस में कुछ यूजर्स के लिए ट्विटर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।

एक वक्त अकेला नजर आ रहे यूके्रन को अब पूरी दुनिया से समर्थन मिलना शुरू हो गया है और रूस की निंदा हो रही है।

जर्मनी 1,000 टैंक रोधी हथियार और 500 स्टिंगर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल यूक्रेन को भेजेगा।

चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला यूक्रेन को मशीन गन, असॉल्ट राइफलें, अन्य हल्के हथियार और 8.57 मिलियन डॉलर के गोला-बारूद भेजे हैं।

घोस्ट ऑफ कीव ने रूस के 6 विमानों को किया तबाह... यूक्रेन के एक पायलट ने छह रूसी एयरक्राμट को तबाह कर दिया है। इस पायलट को घोस्ट ऑफ कीव के नाम से बुलाया जा रहा है। इस पायलट के मिग- 29 विमान के कई वीडियो देखे गए हैं। 36 वर्षीय इस पायलट का असली नाम सैमुयील हाइडे बताया जा रहा है।

महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा... रूस के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यूक्रेन की 36 हजार महिलाओं ने भी हथियार उठा लिए हैं और युद्ध के लिए आ डटी हैं। इन महिलाओं ने मरते दम तक जंग जारी रखने का संकल्प भी लिया है।

मैं रूसी, पर जो हुआ शर्मिंदा हूं... यूक्रेन के लोगों को रूस के नागरिकों का भी समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ऐसी ही एक तस्वीर में एक व्यक्ति पोस्टर लिए नजर आ रहा है, जिसमें लिखा है कि मैं रूसी, पर जो हुआ शर्मिंदा हूं।

यहां भी हेल्पलाइन शुरू

विदेश मंत्रालय भारत सरकार कंट्रोल रूम

18001187, +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905

भारतीय दूतावास, यूक्रेन

+380 997300483, +380 997300428, +380 933980327, +380 635917881, +380 935046170

कैंप ऑफिस, लविव, यूक्रेन

+380679335064, +48881551273

पोलैंड में स्थित टीम, शेनी- मेड्यका बॉर्डर क्रॉसिंग

+48575762557, +48660460814

क्राकोविएक बॉर्डर क्रॉसिंग-

+48575467147

हंगरी में स्थित टीम, जाहोनी बॉर्डर क्रॉसिंग

+36305199944, +36308644597, +36302286566

वॉट्सऐप नंबर:

+917395983990, +36308644597, +918950493059

स्लोवाक रिपब्लिक में स्थित टीम, विसने नेमेके बॉर्डर क्रॉसिंग

+421908025212