एक-दूसरे पर मोर्टार बरसा रहे अलगाववादी और यूक्रेन की सेना

एक-दूसरे पर मोर्टार बरसा रहे अलगाववादी और यूक्रेन की सेना

मॉस्को/कीव। पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। यूक्रेन सरकार और रूस समर्थित अलगाववादी एक दूसरे पर गोलीबारी और सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। अमेरिका लगातार चेतावनी दे रहा है कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इस तनाव के बीच खबरें आ रही हैं कि रूस ने यूक्रेन सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या को बढ़ा दिया है। कीव का दावा है कि उसकी सीमाओं पर रूसी सैनिकों की संख्या करीब डेढ़ लाख तक पहुंच चुकी है। रूस की न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक अलगाववादियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क में शुक्रवार सुबह तड़के विद्रोहियों के कब्जे वाले पेट्रिव्सके गांव में गोलीबारी हुई। वहीं लुहान्स्क ने भी कथित रूप से कई मोर्टार दागे जाने की घटनाओं का दावा किया। दूसरी ओर यूक्रेन सरकार ने कहा कि शुक्रवार को अलगाववादियों ने चार बार मोर्टार दागे। डोनबास क्षेत्र में कीव और विद्रोहियों के बीच करीब आठ साल से लड़ाई चल रही है। लेकिन गोलीबारी की हालिया घटनाओं ने मौजूदा तनाव को और बढ़ा दिया है।

रूस ने की फाल्स μलैग आॅपरेशन चलाने की कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हर संकेत यही बता रहे हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए रूस ने अलगाववादियों की सहायता से फाल्स μलैग आॅपरेशन भी चलाने की कोशिश की। तनाव की शुरूआत पिछले साल तब हुई थी जब रूस के लाखों सैनिक यूक्रेन की सीमा पर पहुंच गए थे। रूस ने कहा था कि यह सिर्फ उसके सैन्य अभ्यास का हिस्सा है।

यूक्रेन की सीमाओं पर तैनात डेढ़ लाख रूसी सैनिक

यूक्रेन का दावा है कि उसकी सीमाओं पर मौजूद रूसी सैनिकों की संख्या 149,000 तक पहुंच चुकी है। इस बीच मैक्सर जैसी कंपनियों के वाणिज्यिक उपग्रहों से हाल में प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले चित्रों में सामने आया है कि यूक्रेन से लगती सीमा पर रूस के सैनिक, एयरफील्ड और तोपखाना तैनात किया जा रहा है।

आमने-सामने खड़े हैं दुनिया के दो सुपर-पॉवर

देश अमेरिका इस तनाव में यूक्रेन के साथ खड़ा है। लिहाजा दुनिया के दो सुपर- पावर मुल्क, रूस और अमेरिका, अब आमने-सामने हैं। रूस ने मॉस्को में अमेरिकी दूतावास से दूसरे सबसे वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की कि रूस ने उसके दूतावास में एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।

रूसी सैनिक बढ़े, लेकिन तनाव बढ़ने की आशंकाएं कम: यूक्रेन

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनीकोव ने शुक्रवार को यूक्रेन के सांसदों को बताया है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास लगभग 1,49,000 सैनिक, एयरमैन और नौसैनिक तैनात किए हैं। उन्होंने बताया है कि आने वाले दिनों में कई हजार और सैनिकों को तैनात किए जाने की संभावना है। हालांकि, रेजनीकोव ने बताया है कि उनके देश का मानना है कि सैनिकों की तैनाती के बावजूद व्यापक स्तर पर तनाव बढ़ने की संभावनाएं कम हैं। बीते गुरुवार यूक्रेन की प्रभावशाली संस्था सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलॉव ने भी इसी तरह के संकेत दिए थे। लेकिन उन्होंने रूस की ओर से उकसावे भरी कार्रवाई के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते कई ह़μतों से तनाव जारी है। और पश्चिमी देश इस बात की आशंका जता रहे हैं कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है। हालांकि, रूस इस तरह की आशंकाओं का खंडन करता रहा है। हाल ही में रूस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन की सीमा के नजदीक तैनात उसकी कुछ सैन्य टुकड़ियां अपने बेस की ओर वापसी कर रही हैं। यूक्रेन इस दावे का खंडन करते हुए कह रहा है कि जब सेनाओं की वापसी होगी तो सबको पता चलेगा।