नहीं चला सीजफायर, फंसे रहे विदेशी

नहीं चला सीजफायर, फंसे रहे विदेशी

 कीव/मॉस्को। जंग के दसवें दिन रूस ने यूक्रेन के दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया। सीजफायर की घोषणा भारतीय समयानुसार दोपहर 12 :30 बजे की गई, ताकि फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके। हालांकि मारियुपोल में ह्यूमन कॉरिडोर कुछ देर बाद ही बंद कर दिया गया। यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूस ने मारियुपोल और आस-पास के इलाकों में हमला जारी रखा और वोल्नोवाखा में भी समझौते का उल्लंघन किया है। ऐसे में वोल्नोवाखा से सिर्फ 400 लोग ही निकल सके। वहीं यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूके्रन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। यूके्रन के जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें रूसी एम्बेसडर ने कहा कि एटमी प्लांट पूरी तरह काम कर रहा है। इधर पुतिन सरकार ने रूसी डिप्लोमेट्स की वापसी के लिए शनिवार शाम एक स्पेशल μलाइट वॉशिंगटन के लिए रवाना की। वहीं देर रात इजरायल के पीएम नेμटाली बेनेट पुतिन से चर्चा करने पहुंचे।

छात्रों को निकालने सीजफायर जरूरी

???? सूमी में सीजफायर ही छात्रों को निकालने का विकल्प।

???? पिसोचिन से सभी भारतीयों को निकालने का दावा देर रात दूतावास ने किया।

???? रूस और यूक्रेन में तीसरे दौर की बातचीत सोमवार को होगी।

???? रूस ने बेलारूस को छोड़ सभी अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस को रोका।

???? इटली के ब्रॉडकास्टर ने रूस में रोका काम।

???? चेर्नीहीव के पास रूसी विमान को यूक्रेन ने मार गिराया।

???? भारत में रूसी राजदूत ने कहा- युद्ध के चलते उत्तरपूर्वी यूक्रेन में भारतीय छात्रों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

???? रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी।

???? कीव, खारकीव, मारियुपोल को रूसी सेना ने घेर रखा है।

???? रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर धमकी देते हुए कहा कि यूक्रेन नहीं सुधरा तो उसका वजूद खतरे में पड़ जाएगा।

सूमी में छात्र बोले- हम रूस के बॉर्डर पर जा रहे, विदेश मंत्रालय ने रोका

शनिवार को एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सूमी में फंसे छात्रों की दिक्कतों को सामने ला दिया। यहां फंसे करीब 700 छात्रों ने वीडियो में कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो और आखिरी अपील है। इसके बाद वे अपनी जान जोखिम में डाल कर रशिया बॉर्डर की तरफ निकल जाएंगे। इसके कुछ ही देर बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने सभी भारतीय छात्रों को सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनवाने की कोशिश हो रही है।

भारतीय एम्बेसी ने पिसोचिन में बसों का इंतजाम किया

यूके्रन के भारतीय दूतावास का कहना है कि खारकीव में पिसोचिन से 298 भारतीय छात्रों को निकालने के लिए बसों की व्यवस्था की है।

कैम्प में हुआ बर्थडे सेलिब्रेट

उधर रोमानिया के एक कैम्प में भारतीय छात्र कार्तिक का बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया। शनिवार सुबह 8 बजे तक तीन सी-17 कार्गो विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंच गए थे। रोमानिया के सुसिआवा से भी 229 भारतीयों को लेकर विमान सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचा था।

नाटो ने रूस के हाथ खोल दिए

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की उस अपील को नाटो ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने यूके्रन को नो-μलाई जोन घोषित करने की मांग की थी। मांग खारिज होने के बाद शनिवार को राष्ट्रपति जेलेंस्की नाटो पर जमकर बरसे। जेलेंस्की ने कहा, पश्चिम ने यूक्रेन को रूस के हमलों के लिए खोल दिया है। वहीं पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर नो μलाई जोन लागू करने का कोई भी प्रयास युद्ध में शामिल होने के समान माना जाएगा। इस दिशा में उठाए गए किसी भी कदम को रूस हस्तक्षेप मानेगा।

5 देशों के करीब 15 हजार लोग परेशान

पेरिस। यूके्रन और रूस की जंग के दसवें दिन यूरोपीय देशों में बड़ा साइबर अटैक हुआ। इस अटैक के बाद यूरोप के कई शहरों के हजारों लोगों का इंटरनेट बंद हो गया। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनी बिगब्लू के मुताबिक उसके जर्मनी, फ्रांस, ग्रीक, इटली और पोलैंड के 15 हजार इंटरनेट यूजर प्रभावित हुए। जर्मनी और मध्य यूरोप में 11 गीगावॉट के करीब 5,800 विंड टर्बाइन भी बंद हो गए।