अमेरिका में गन खरीदने की उम्र 18 नहीं 21 होगी

अमेरिका में गन खरीदने की उम्र 18 नहीं 21 होगी

वॉशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास के स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका में बंदूक से हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए देश में हथियारों पर प्रतिबंध लगाने उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।

बंदूक निर्माताओं का लाइसेंस होगा निरस्त

बाइडेन ने कहा कि अगर हम हथियारों पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते तो हमें हथियार खरीदने की उम्र 18 से 21 तक बढ़ानी चाहिए। उच्च क्षमता वाली बंदूक मैग्जीन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो बंदूक निर्माता का लाइसेंस निरस्त होगा। बाइडेन ने कहा कि हमें हमला करने वाले हथियारों और उच्च क्षमता वाली बंदूकों पर प्रतिबंध को बहाल करना चाहिए जिसे हमने 1994 में पारित किया था। 10 वर्षों से यह कानून था, बड़े पैमाने पर गोलीबारी कम हो गई। 2004 में रिपब्लिकन द्वारा कानून समाप्त होने के बाद और उन हथियारों को फिर से बेचने की अनुमति दी गई ।

रिश्ते सुधारने बाइडेन जा सकते हैं सऊदी अरब

इधर तेल की बढ़ती कीमतों के बीच राष्ट्रपति बाइडेन इस महीने सऊदी अरब यात्रा कर सकते हैं। बाइडेन लंबे समय से अमेरिकी सहयोगी देशों के साथ तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने और वैश्विक बाजार में अधिक तेल लाने की कोशिश में हैं। सूत्रों के अनुसार बाइडेन सऊदी अरब की यात्रा में ही इजराइल का दौरा भी करेंगे।