कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो रिलीज

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो रिलीज

नई दिल्ली। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 30 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और यात्रा समाप्त होगी। इसी के साथ अब कांग्रेस अपने दूसरे अभियान को लॉन्च करने जा रही है। कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो व केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी की। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दे उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।

राहुल गांधी ने लाखों लोगों से बात की इस

अभियान को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम (भारत जोड़ो यात्रा) के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला। पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं, जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं।