रिपोर्ट में किया गया दावा, माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर बीते 30 साल में दोगुनी हुई

रिपोर्ट में किया गया दावा, माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर बीते 30 साल में दोगुनी हुई

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर बीते 3 दशक में दोगुनी हो गई है, जबकि इस दौरान पर्वतारोहियों की मौत की दर करीब एक प्रतिशत ही है। एक अध्ययन में यह जानकारी मिली है। अमेरिका के वॉशिंगटन विश्वविद्यालय और कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। बुधवार को ‘प्लोस वन’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 2006 से 2019 के बीच पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले सभी पर्वतारोहियों की सफलता और मृत्यु की दर का विश्लेषण किया गया है। 1990 से 2019 के बीच किया गया अध्ययन अध्ययन से पता चला है कि 1990 से 2019 के बीच एवरेस्ट पर चढ़ाई में सफलता की दर लगभग दोगुनी हो गई है। अब दो तिहाई पर्वतारोही शिखर पर पहुंचते हैं। पहले एक तिहाई पर्वतारोही ही ऐसा कर पाते थे।