8 अरब के पार हुई दुनिया की आबादी इसमें भारत का सबसे बड़ा योगदान

8 अरब के पार हुई दुनिया की आबादी इसमें भारत का सबसे बड़ा योगदान

संयुक्त राष्ट्र। दुनिया की जनसंख्या ने मंगलवार को आठ अरब के आंकड़े को छू लिया जिसमें भारत का सबसे अधिक योगदान है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया की जनसंख्या 7 अरब से 8 अरब तक पहुंचने में 17.7 करोड़ लोगों का सर्वाधिक योगदान भारत का है जबकि दूसरे नंबर पर चीन है जिसने इसमें 7.3 करोड़ लोग जोड़े। अनुमान है कि भारत अगले साल तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। विश्व जनसंख्या परिदृश्य 2022 नामक रिपोर्ट इस साल जुलाई में जारी की गई थी और इसमें कहा गया है कि भारत की जनसंख्या वर्ष 2022 में 1.412 अरब रही।

2080 तक 10.4 अरब के पीक तक पहुंचेगी जनसंख्या

रिपोर्ट के मुदाबिक वर्ष 2080 के दशक में वैश्विक जनसंख्या 10.4 अरब के चरम बिंदु पर पहुंच जाएगी और इस स्तर पर वर्ष 2100 तक स्थिर रहेगी। 8 अरब तक पहुंचाने में 70 फीसदी योगदान निम्न आय और निम्न-मध्यम आय वाले देशों का है।

1950 से आबादी बढ़ने की गति में आई गिरावट: रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या वर्ष 1950 के बाद से सबसे धीमी गति से बढ़ रही है और इसकी दर वर्ष 2020 में गिरकर एक फीसदी हो गई।