जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की

जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की

कान्हा फन सिटी में स्टूडेंट्स ने जमकर होली मनाई। व्हाइट टी-शर्ट पहनी स्टूडेंट्स के ऊपर अबीर- गुलाल के रंग खूबसूरती से झलके। वहीं शहर से शासकीय सरोजिनी नायडू कॉलेज(नूतन) की स्टूडेंट्स ने छुट्टी होने के बाद अपनी सहेलियों के साथ जमकर होली खेली और फाग के गीत भी गाए। इन तस्वीरों को देख याद आती है, नजीर अकबराबादी की नज्म, जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की, और दफ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की, परियों के रंग दमकते हों, तब देख बहारें होली की...।