धरती की तरह 17 और दुनिया, जहां पर मौजूद है पानी

धरती की तरह 17 और दुनिया, जहां पर मौजूद है पानी

ह्यूस्टन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खुलासा किया है कि धरती की तरह 17 और ग्रह हैं, जहां पर जीवन संभव है, क्योंकि वहां पर्याप्त मात्रा में पानी है। ये सभी ग्रह हमारे सौर मंडल से बाहर हैं। कुछ ग्रहों पर बर्फीले समंदर हैं। जहां पर गाइजर हैं। कुछ पर सतह के ऊपर समंदर है। कुछ पर सतह के नीचे समंदर है। नासा के वैज्ञानिकों ने इन ग्रहों पर मौजूद गाइजर की स्टडी की है। गाइजर यानी ऐसे जमीनी छेद जहां से पानी फव्वारे की तरह बाहर निकलता है। जब पानी के जमाव या पिघलने की वजह से बर्फीले समंदर की सतह के नीचे प्रेशर बनता है, तो ये फव्वारे की तरह बाहर निकलने लगते हैं। कई बार तो ये कई सौ मीटर ऊंचे होते हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक सौर मंडल के बाहर मौजूद ग्रहों यानी एक्सोप्लैनेट्स पर रहने लायक जगहों की तलाश कर रहे हैं। यानी हैबिटेबल जोन की। ये जोन पानी के अंदर या जमीनी सतह पर हो सकता है। लेकिन जीवन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है पानी की मौजूदगी। इन 17 ग्रहों पर पानी मौजूद है, वह भी समंदर के रूप में। जमीनी सतह के नीचे मौजूद समंदर से ये उम्मीद रहती है कि उनके अंदर जीवन होगा। यानी ऐसे जैविक कण जो जीवन की उत्पत्ति और उसे बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं। इन समंदरों की निचली सतह पर हाइड्रोथर्मल वेंट्स होते हैं, जहां से इन जैविक कणों को ऊर्जा और पोषण मिलता है। 

सौर मंडल में हैं ऐसे दो चंद्रमा

कई ऐसे एक्सोप्लैनेट्स हैं, जिनकी सतह बहुत ठंडी है। इसलिए वहां पर जमीनी सतह के नीचे पानी का समंदर है। कई पर बर्फीले समंदर हैं। जैसे बृहस्पति ग्रह का चांद यूरोपा और शनि का चांद इन्सीलेडस इन दोनों चंद्रमाओं पर जमीनी सतह के नीचे समंदर मौजूद है। लेकिन ये पड़ोसी ग्रहों के ग्रैविटेशनल खिंचाव और नजदीकी ग्रह की गर्मी की वजह से पिघलते भी हैं। नासा के गोडार्ड स्पेस μलाइट सेंटर की साइंटिस्ट डॉ. लिन क्विक ने कहा कि हमारी एनालिसिस के मुताबिक इन 17 ग्रहों पर बर्फीले समंदर हैं। जिनमें जीवन होने की पूरी संभावना है।