बर्फीली हवाओं के बीच फहराया 350 फीट का तिरंगा

बर्फीली हवाओं के बीच फहराया 350 फीट का तिरंगा

जबलपुर। दक्षिण अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो जोकि 5895 मीटर ऊंची है पर भारत से गई 14 सदस्यीय टीम में शामिल मप्र के जबलपुर के माउंटेनमैन अंकित सेन व सौरभ कुशवाहा ने सबसे पहले पहुंचकर यहां पर 350 फीट लंबा तिरंगा फहराया। अंकित ने दक्षिण अफ्रीका से फोन पर बताया कि यहां तापमान माइनस 13 था। इस चोटी पर पहुंचना आसान नहीं था। कम आक्सीजन, बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के बीच पैर सुन्न हो गए थे, सिर में भयंकर दर्द था। ऐसे में सबसे पहले मैं चोटी पर पहुंचा इसके बाद नंबर 2 पर पंजाब के रामचंद्र थे और तीसरे नंबर पर जबलपुर के ही सौरभ कुशवाहा थे। पर्वतारोहण की दिक्कतों के बीच सबसे बड़ी मुसीबत यह आई कि अंकित का बैग गायब हो गया, इसमें उनका पासपोर्ट, कैश और अन्य दस्तावेज थे।

महापौर ने की मदद

अंकित ने स्टेला प्वाइंट से बैग गायब होने की खबर जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को की, जिन्होंने उनकी इस ट्रिप के लिए आर्थिक मदद भी की थी। महापौर ने उन्हें संबल दिया और दक्षिण अफ्रीका एम्बेसी से संपर्क कर उन्हें डुप्लीकेट पासपोर्ट और मुंबई तक की एयर टिकट उपलब्ध कराई और स्थानीय एम्बेसी तंजानिया के दरसलाम तक पहुंचने 600 किमी फासले के लिए टैक्सी उपलब्ध करवाई। यहां की स्थानीय करंसी भी दिलवाई और होटल में ठहराने की व्यवस्था की। मंगलवार शाम 7 बजे उन्होंने तंजानिया से फ्लाइट ली और बुधवार को मुंबई पहुंचे। यहां एक दिन रुककर वे 2 फरवरी को जबलपुर पहुंचेंगे।