शराब घोटाला मामले में ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया

शराब घोटाला मामले में ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरμतार किया है। उन पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का आरोप है। ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में बुधवार सुबह 7:00 बजे छापा मारा था। यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरμतार कर लिया। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है।

सरकार की हताशा के प्रयास :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जानते हैं कि हार जाएंगे। ये उनकी हताश प्रयास हैं।

संजय सिंह की गिरμतारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं, बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी। - मनोज तिवारी, भाजपा सांसद

   एनडीए में बीजेपी के एकमात्र आश्रित सहयोगी ईडी, आईटी, सीबीआई हैं। विपक्ष को डराया और धमकाया जा रहा है। - प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना (यूबीटी)

भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर विरोधी दलों को डरा रही है। विशेषकर जो इंडिया गठबंधन से जुड़े हुए हैं। - प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता