14 खिलाड़ियों को एकलव्य , 10 को विक्रम अवॉर्ड

14 खिलाड़ियों को एकलव्य , 10 को विक्रम अवॉर्ड

भोपाल। मप्र खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए शुक्रवार को घोषणा की गई। इसमें 28 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएंगा। सूची में 8 खिलाड़ी भोपाल के शामिल हैं। इन पुरस्कारों को वितरण करने की तिथि निश्चित नहीं की गई है। टीटी नगर में आयोजित हुई ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव खेल पंकज राग और संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 के लिए राज्य शासन ने खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन मगंवाए थे। इसके लिए 193 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें एकलव्य पुरस्कार के लिए 43 महिला, 38 पुरुष , विक्रम पुरस्कार के लिए 36 महिला और 35 पुरुष , विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 17 पुरुष और एक महिला, स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिए दो महिला एवं दो पुरुष सहित कुल चार तथा लाइफ टाइम एचीवमेंट के लिए 18 पुरुष एवं एक महिला सहित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से खेल विभाग ने 14 एकलव्य, 10 विक्रम, तीन विश्वामित्र और एक लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार घोषित खेल विभाग ने की हैं।

विक्रम अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ी

व्यक्तिगत खेल में : कु. राजेश्वरी कुशराम-केनोइंग-कयाकिंग भोपाल, फराज खान-घुड़सवारी भोपाल, अलैत पागे-तैराकी इन्दौर, कु. मुस्कान किरार- तीरंदाजी जबलपुर, जय मीणा-सॉफ्ट टेनिस देवास, कु. चिंकी यादव-शूटिंग भोपाल,दलीय खेल में कु. पूजा पारखे-सॉफ्टबॉल इन्दौर, कु. करिश्मा यादव-हॉकी ग्वालियर,

दिव्यांग वर्ग में : जानकी -जूडो जबलपुर परम्परागत खेल में : चन्द्रकांत हरडे- थ्रोबॉल भोपाल का चयन के लिए किया गया है।