पूर्व सीएम शेट्टार ने छोड़ी भाजपा येदि बोले- लोग माफ नहीं करेंगे

पूर्व सीएम शेट्टार ने छोड़ी भाजपा येदि बोले- लोग माफ नहीं करेंगे

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पूर्व सीएम ने भाजपा विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। शेट्टार ने कहा कि वह जल्द ही भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी से, जल्द ही इसका फैसला करेंगे। शेट्टार हुबली सेंट्रल सीट से कई बार विधायक रहे हैं। हालांकि, इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है, जिससे नाराज होकर शेट्टार ने पार्टी छोड़ दी है। शेट्टार लिंगायत नेता हैं और कर्नाटक की राजनीति में लिंगायतों का बहुत प्रभाव है। भाजपा छोड़ने से पहले शेट्टार ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी।