शिवपुरी सहित कई जिलों के आधा दर्जन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

राजधानी में किया शक्ति प्रदर्शन, व्यापमं चौराहे पर लगी रही गाड़ियों की कतार

शिवपुरी सहित कई जिलों के आधा दर्जन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं का सत्ताधारी पार्टी से मोहभंग हो रहा है। भाजपा से जुड़े रहे अनेक परिवारों के युवा सदस्य अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। निवाड़ी, सागर, शिवपुरी, रैगांव समेत अनेक स्थानों से राजधानी पहुंचे नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के सामने सदस्यता ली। इस मौके पर सभी ने भाजपा संगठन और सरकार की खामियों को बयां किया। नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी आए। इस वजह से व्यापमं चौराहे से शिवाजीनगर चौराहे तक दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रहीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। कमलनाथ बोले-संकेत हैं कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया: कांग्रेस में बड़ी संख्या में नेताओं की सदस्यता पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पिछले एक साल से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता और नेता बड़ी तादाद में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता

इन नेताओं ने थामा कांगे्रस का हाथ

  • देवराज और वंदना बागरी : सतना जिले के रैगांव से भाजपा के विधायक व उमा भारती सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रहे जुगलकिशोर बागरी के पुत्र देवराज बागरी और बहू वंदना ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
  • जितेंद्र जैन गोटू : शिवपुरी जिले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने कांग्रेस में शामिल होेकर भाजपा को झटका दिया है। जितेंद्र जैन के भाई देवेंद्र जैन कोलारस से विधायक रहे हैं। जितेंद्र ने 11 अगस्त को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
  • रोशनी यादव : भाजपा की पूर्व पदाधिकारी व जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव कांग्रेस में शामिल हो गर्इं। वे लंबे समय तक भाजपा के साथ रहीं। रोशनी मप्र के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधु हैं।
  • पं. नीरज शर्मा : सागर जिले के राहतगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। 2010 में नीरज शर्मा ने जनपद अध्यक्ष के चुनाव में मंत्री गोविंद सिंह के भाई को पराजित किया था। वे नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं।
  • राजकुमार दांगी : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे राजकुमार (राजू) दांगी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे।

ये नेता अब तक भाजपा से कांग्रेस में आए

  • दीपक जोशी- पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र
  • कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह - विजय राघवगढ़ के पूर्व विधायक
  • बैजनाथ सिंह यादव - शिवपुरी के वरिष्ठ नेता
  • यादवेंद्र सिंह यादव - मुंगावली के पूर्व विधायक राव देशराज सिंह के पुत्र
  • राधेलाल बघेल - सेवढ़ा से पूर्व भाजपा विधायक

तीन नेता भाजपा में आए, इनमें एक महिला पत्रकार

भोपाल। केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में महिला पत्रकार क्षमा त्रिपाठी ने भाजपा की सदस्यता ली। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्व क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री घनश्याम चंद्रवंशी एवं अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शास्त्री ने पार्टी की सदस्यता ली। इनका अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।