आधी रात को घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत

आधी रात को घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत

भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक आधी रात को मौका पाकर महिला के घर में घुस गया था। इसी इलाके में एक अन्य महिला के साथ दंपति द्वारा भद्दे कमेंट्स करने का केस दर्ज कर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली तीस वर्षीय महिला बुधवार की रात घर में सो रही थी, जबकि उसका पति किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल गया था। पति को घर से बाहर जाता देख पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र नामक युवक रात करीब साढ़े बारह बजे महिला के घर घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। नींद खुलने पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गया। पुलिस ने अगले दिन थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी थाना पुलिस ने 45 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट पर एक दंपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर के पड़ोस में रहने वाले विनय से उसका पुराना विवाद चल रहा है। वह जब भी ससुर के घर जाती है तो वह और उसकी पत्नी अभद्र टिप्पणी करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।