मुंबई में रहना-खाना सबसे महंगा, पुणे- कोलकाता प्रवासियों के लिए सबसे सस्ते

मुंबई में रहना-खाना सबसे महंगा, पुणे- कोलकाता प्रवासियों के लिए सबसे सस्ते

मुंबई। मुंबई अन्य शहरों के लोगों के लिए रहने-खाने के लिहाज से सबसे महंगा है। दिल्ली दूसरे स्थान पर है। हालांकि, ये दोनों शहर वैश्विक शहरों की तुलना में किफायती हैं। मर्सर के 'कॉस्ट आॅफ लिविंग सर्वेक्षण, 2022' के अनुसार, मुंबई 127वीं रैंकिंग के साथ देश में सबसे महंगा शहर है। दिल्ली 155वें, चेन्नई 177वें और बेंगलुरु 178वें स्थान पर है।

मार्च में किया गया सर्वे :

मर्सर ने यह सर्वे मार्च 2022 में किया था। ैरैंकिंग सर्वे में सामने आया कि रहने और खाने के मामले में पुणे 201 और कोलकाता 203 रैंक पर हैं।

मुंबई कारोबार के लिए पसंदीदा

मल्टी नेशनल के लिए देश में मुंबई कारोबार के लिहाज से सबसे पसंदीदा शहर है। लेकिन, यहां किराए का घर लेना सबसे महंगा है।

सबसे खर्चीले शहर

???? ज्यूरिख, जिनेवा

???? बासेल, स्विट्जरलैंड

???? बर्न, स्विट्जरलैंड

???? तेल अवीव, इजराइल
???? न्यूयॉर्क, अमेरिका

???? सिंगापुर

???? टोक्यो, जापान

???? बीजिंग, चीन