अमेरिका में पहली सिख महिला जज बनीं मनप्रीत

अमेरिका में पहली सिख महिला जज बनीं मनप्रीत

वाशिंगटन। भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है, जो अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश बन गई हैं। सिंह का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे। वह 20 वर्षों से एक ट्रायल वकील के तौर पर काम कर रही थीं। साथ ही वह स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं।

अमेरिका में 5 लाख, ह्यूस्टन में रहते हैं 20 हजार सिख

एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में अनुमानित 500,000 सिख रहते हैं, जिनमें 20,000 सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं। वहीं राज्य के पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश, भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश रवि सैंडिल ने कहा, यह सिख समुदाय के लिए वास्तव में एक बड़ा क्षण है। मनप्रीत सिर्फ सिखों की ही एंबेसडर नहीं हैं, बल्कि वह सभी वुमेन आॅफ कलर की एंबेसडर हैं।