कक्षा 9वीं से 12वीं की नई किताबों में विशिष्ट और सामान्य भाषा का बंधन खत्म

कक्षा 9वीं से 12वीं की नई किताबों में विशिष्ट और सामान्य भाषा का बंधन खत्म

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 9वीं, से 12वीं की 23 नई किताबों की सूची जारी कर दी है। मंडल ने भाषाओं में विशिष्ट और सामान्य का प्रावधान खत्म कर दिया है, इसलिए भाषाएं की किताबेें अलग-अलग होने के बजाए एक समान होेंगी। मंडल ने कक्षा 9वीं के लिए हिंदी-क्षितिज भाग-1, कृतिका-1, अंग्रेजी में बीहाइव, मोमेन्ट्स, संस्कृत में शेमुषी प्रथमो भाग, कक्षा 9वीं-10वीं ,व्याकरण विधि, उर्दू, सामाजिक विज्ञान में लोकतांत्रिक राजनीति-1, समकालीन भारत-1 भूगोल, अर्थशास्त्र, लोकतांत्रित राजनीति-1, कक्षा 11वीं के लिए हिंदी में आरोह भाग-1, वितान भाग-2, कक्षा 11वीं-12वीं जनसंचार अभिव्यक्ति और माध्यम, अंग्रेजी में हॉर्नबिल, स्नैपशॉट, संस्कृत में भास्वती प्रथमो भाग, संस्कृत साहित्य परिचय, उर्दू में गुलिस्ता ए अदब, इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस में इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कक्षा 12वीं के लिए भारतीय इतिहास के कुछ विषय-1, भारतीय इतिहास के कुछ विषय-2, भारतीय इतिहास के कुछ विषय-3.। हमारा घर हमारा विद्यालय समय सारिणी वितरण की जानकारी गूगल फार्म देने के निर्देश राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक ओएल मंडलोई ने जिला परियोजना समन्वयकों से कहा है कि छात्रों को हमारा घर हमारा विद्यालय समय सारिणी का वितरण किसी भी जिले ने शत प्रतिशत नहीं किया है। समय सारिणी वितरित करके इसकी जानकारी गूगल फार्म पर दी जाए। इनका कहना है माशिमं ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक नई किताबोें की सूची जारी कर दी है। मंडल ने भाषाओं में विशिष्ट और सामान्य का प्रावधान खत्म कर दिया है। अशोक दीक्षित, एडीपीसी