रूस पर दुनियाभर के सबसे ज्यादा बैन

रूस पर दुनियाभर के सबसे ज्यादा बैन

 मास्को। ईरान और उत्तर कोरिया को पीछे छोड़ते हुए रूस दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिबंधित देश बन गया है। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों देशों ने रूस को सबक सिखाने के लिए उसके खिलाफ कई तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की थी। कैस्टेलम सर्विस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खिलाफ 2778 नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिबंधों की कुल संख्या बढ़कर 5532 हो गई है। रूस पर लगाए जा रहे इन प्रतिबंधों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कई अमेरिकी कंपनी, नेटμिलक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड ने रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर दिया है। वहीं व्लादिमीर पुतिन ने इन प्रतिबंधों को युद्ध की घोषणा जैसा बताया है।

इन देशों पर लगे हैं सबसे ज्यादा प्रतिबंध्

रूस: रूस पर 2754 प्रतिबंध 22 फरवरी से पहले से लगे थे, लेकिन यूक्रेन पर हमले के बाद से 2778 प्रतिबंध और लगाए गए हैं। प्रतिबंधों की संख्या 5532 हो गई।

ईरान: इस देश पर कुल 3616 प्रतिबंध लगे हुए हैं। ये सभी प्रतिबंध ईरान के विवादित न्यूक्लियर कार्यक्रम और आतंकवाद का सहयोग करने के आरोपों को लेकर लगाए गए हैं।

सीरिया: इस देश में गृहयुद्ध के बाद अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। सीरिया पर 2608 प्रतिबंध हैं, जो 2011 के बाद लगाए गए हैं। नॉर्थ कोरिया: परमाणु व बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर 2006 से संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। उत्तर कोरिया के खिलाफ 2,077 प्रतिबंध हैं।

वेनेजुएला: इसके खिलाफ 651 प्रतिबंध लगाए गए हैं। ये बैन 2017 से अमेरिका ने लगाए हैं।

300 डॉलर तक महंगा हो जाएगा क्रूड ऑयल: रूस

प्रतिबंधों से नाराज रूस के उप प्रधानमंत्री एलेग्जेंडर नोवक ने पश्चिमी देशों से कहा कि अगर उसके एनर्जी सप्लाई पर बैन लगाया जाता है तो वह पश्चिमी देशों को 300 डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने को मजबूर कर देगा।

जैविक हथियारों पर रिसर्च कर रहा यूके्रन

रूसी सेना का दावा है कि उसने यूक्रेन में 30 जैविक प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया है। इससे पता चलता है कि यूके्रन जैविक हथियारों पर रिसर्च कर रहा है। रूसी सेना के इस दावे को पुतिन सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है।

जंग के हालात में प्यार का इजहार

रूस के साथ युद्ध के बीच एक चेकपॉइंट पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते यूके्रन के एक सैनिक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सैनिक घुटने के बल बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा है। हालांकि बाद में उसने अपनी स्वीकृति दे दी।

स्वदेशी हथियारों से लड़े जाएंगे भविष्य में युद्ध

रूस और यूके्रन संकट को लेकर सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने कहा कि सबसे बड़ा सबक यह है कि हमें स्वदेशी हथियारों के साथ भविष्य में युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और कदम उठाने होंगे। भविष्य के युद्धों को अपने हथियार प्रणालियों के साथ लड़ा जाना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा कि ऐसे कई सबक हैं जो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से सीखे जा सकते हैं। यह संकट दिखाता है कि युद्ध कभी भी हो सकते हैं और हमें उनके लिए तैयार रहना होगा।