रूसी आदेश, एयरलाइंस 18-65 वर्ष के पुरुषों को न बेचें टिकट

रूसी आदेश, एयरलाइंस 18-65 वर्ष के पुरुषों को न बेचें टिकट

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैनिक जुटाने के ऐलान के बाद से ही रूस में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इस ऐलान के बाद से यहां के लोगों ने बड़ी संख्या में वन वे μलाइट टिकट बुक करा लिया है, जिससे सभी μलाइट्स फुल हैं, टिकटों की कीमतें आसमान पर हैं। देशवासियों के इस तरह जाने पर माना जा रहा है कि रूस की सीमाएं जल्द बंद हो सकती हैं या पुतिन एक व्यापक कॉल-अप की घोषणा कर सकते हैं, जिससे युद्ध छिड़ सकता है। वहीं रूसी एयरलाइंस ने 18 से 65 साल (रूसी सरकार के मुताबिक, युद्ध में हिस्सा लेने वालों की उम्र) के बीच की उम्र के पुरुषों के लिए टिकट बुक पर रोक लगा दी है। एयरलाइंस को डर है कि देश में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है।

μलाइट्स की तस्वीरें वायरल

विश्वभर की μलाइट्स ट्रैकिंग सर्विस FlightRadar 24 ने एक क्लिप पोस्ट की है, इस क्लिप को अब तक 50 लाख लोग देख चुके हैं। क्लिप में रूस से निकलने वाली μलाइट्स की संख्या कई गुना ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि पुतिन ने आर्थिक लामबंदी पर हस्ताक्षर करऐलान किया कि 3 लाख रिजर्विस्ट यानी आरक्षित सैनिकों की तैनाती की जाएगी। इस ऐलान के कुछ मिनटों में मॉस्को से जॉर्जिया, तुर्की और अर्मेनिया, जहां रूसी नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है, के लिए 21 सितंबर की सभी उड़ानों के टिकट बिक गए।