IPL के इतिहास में सबसे महंगे बिके सैम, पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा

IPL के इतिहास में सबसे महंगे बिके सैम, पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा

कोच्चि। आईपीएल की मिनी नीलामी में 65 खिलाड़ियों को अब तक खरीदा जा चुका है। इंग्लैंड के हरफनमौला सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वे आईपीएल इतिहास की नीलामी में सर्वाधिक राशि पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। कोच्चि में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शुरू हुए मिनी आॅक्शन में 87 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं। अब तक 65 खिलाड़ी खरीदे गए हैं। इनमें 22 विदेशी हैं। 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। नीलामी में भारत के अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।

शिवम मावी सबसे महंगे भारतीय

अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके अलावा बंगाल के पेसर मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

अनकैप्ड विव्रांत ने चौंकाया

अनकैप्ड खिलाड़ियों के आॅक्शन में जम्मू- कश्मीर के विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। लेμट आर्म स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने में सक्षम विव्रांत का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।

रूट, रुसो और शाकिब को नहीं मिले खरीदार

इंग्लैंड के जो रूट, दक्षिण अफ्रीका के राइली रुसो और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को कोई खरीदार नहीं मिला। रूट का बेस प्राइस एक करोड़ और रुसो का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। बांग्लादेश के आॅलराउंडर शाकिब अल हसन को भी किसी ने नहीं खरीदा। बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास भी नहीं बिके। आॅस्ट्रेलिया के एडम जम्पा, दक्षिण अफ्रीका के तब्रैज शम्सी, अफगानिस्तान के मुजीब-उर रहमान और वेस्टइंजडीज के अकील हुसैन को कोई खरीदार नहीं मिला।

5 सबसे महंगे खिलाड़ी

कैमरन ग्रीन (आॅस्ट्रेलिया) 17.50करोड़ रु. टीम : मुंबई इंडियंस

हैरी ब्रुक्स (इंग्लैंड) 13.25करोड़ रु. टीम : हैदराबाद

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 16.25करोड़ रु. टीम : चेन्नई

निकोलस पुरन (वेस्टइंडीज) 16.00करोड़ रु. टीम : लखनऊ