ग्रामीण बोले- अंजू देश विरोधी, उसे हम गांव में घुसने नहीं देंगे

ग्रामीण बोले- अंजू देश विरोधी, उसे हम गांव में घुसने नहीं देंगे

डबरा। भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू 5 महीने बाद वापस भारत लौट आई है। सूत्रों की मानें तो वह अभी बीएसएफ की हिरासत में है। सूत्रों की मानें तो अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए वापस भारत लौटी है। अंजू के वापस लौटते ही ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा के टेकनपुर स्थित बोना गांव में रह रहे उसके पिता ने साफ तौर पर कहा कि अंजू मुर्दों के शहर गई थी। मेरे लिए वह उसी दिन मर चुकी है, जब वह पाकिस्तान पहुंची थी। अब अगर वह वापस आती है तो हम उसे नहीं अपनाएंगे। अंजू का बचपन इसी गांव में गुजरा है। अंजू 15 साल तक यहीं रही। वहीं गांव के सरपंच व अन्य ग्रामीणओं ने कहा कि अंजू देश विरोधी है। उसे गांव में घुसने नहीं देंगे। अगर वह बच्चों से मिलने आती तो क्या उसको 5 महीने बच्चों की याद नहीं आई। वह निश्चित ही संदिग्ध है और उसकी जांच होना चाहिए।