कच्ची दीवार गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत

कच्ची दीवार गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत
कच्ची दीवार गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत

उमरियापान। उमरियापान से करीब 2 किलोमीटर दूर ग्रामपंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम बनहरा में दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें कच्ची दीवार गिरने से उसकी चपेट में आये 4 बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार उमरियापान थानांर्गत  बनहरा में दोपहर करीब 3 बजे जेठू कोल के घर की कच्ची दीवार सडक की तरफ गिर गई। जिससे सडक पर खेल रहे चार बच्चों की दबने से मौत हो गई। घटना में सुहानी पिता मुकेश कोल, उम्र- 7 वर्ष, पिंकी पिता संतू कोल, उम्र- 8 वर्ष, ललित पिता संतू कोल, उम्र- 4 वर्ष, अन्नपूर्णा पिता शिवा कोल, उम्र- 9 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।