जबलपुर: मकान-दीवार गिरने से एक दर्जन मौतें, कई मार्ग भी बंद 

जबलपुर: मकान-दीवार गिरने से एक दर्जन मौतें, कई मार्ग भी बंद 

जबलपुर। तेज बारिश में जबलपुर संभाग में शनिवार को मकान-दीवार गिरने की घटनाओं में एक दर्जन मौतें दर्ज हुई हैं। जबलपुर के अधारताल में महिला, पाटन में पुरुष, कटनी में चार बच्चे, छिंदवाड़ा में माँ और दो बेटियों के अलावा सिवनी में पति की मौत तथा पत्नि को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा नरसिंहपुर, डिण्डौरी, मण्डला, कटनी आदि के कई पुल-पुलिया डूब गए हैं। जबलपुर नरसिंहपुर मार्ग पर झांसीघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। बरगी बांध के गेट खोलने के कारण टेमर पुल कई फुट ऊपर पानी है। मण्डला से रामनगर जाने वाला मार्ग बंद है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन और मार्ग मण्डला जिले में बंद हैं।